गुरुवार, 1 नवंबर 2007

एक दीपक / Levende Lys

जूझ कर कठिनाइयों से
कर सुलह परछाइयों से
एक दीपक रातभर जलता रहा

लाख बारिश आँधियों ने सत्य तोड़े
वक्त ने कितने दिए पटके झिंझोड़े
रौशनी की आस पर
टूटी नहीं
आस्था की डोर भी
छूटी नहीं

आत्मा में डूब कर के
चेतना अभिभूत कर के
साधना के मंत्र को जपता रहा
एक दीपक रातभर जलता रहा

जगमगाहट ने बुलाया पर न बोला
झूठ से उसने कोई भी सच न तौला
वह सितारे देख कर
खोया नहीं
दूसरों के भाग्य पर
रोया नहीं

दिन महीने साल निर्मम
कर सतत अपना परिश्रम
विजय के इतिहास को रचता रहा
एक दीपक रातभर जलता रहा
Kæmpe med besvær
Kompromiser med skyggerne
En lampes lys igennem natten.

Så ofte har regnen og stormen brudt sandheden
Tiden gav så mange rystelser
Håbets lys brød ikke
Tillidens bånd slipper ikke.

Sunket ned i sjælen,
Ubevidst dumpet ned i hengivelsens mantra
En lampes lys igennem natten.

Lyset signalerer, der svares ikke
Sandheden overvejes ikke imod løgnen
Stirrende på stjernerne uden fortabelse
Uden tårer af begær.

Dages, måneders og års ondskab
Udførende sin egen dont
Overkommende sejrens historie.


एक मित्र द्वारा किया गया डैनिश अनुवाद। शायद कोई
हिंदी जानने वाला पाठक डैनिश भी जानता हो
तो पता चलेगा कि अनुवाद का क्या मज़ा है...
सोचा वेब पर रख दूँ कहीं इधर उधर गुम न जाए

कोई टिप्पणी नहीं: